Death : नहाने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली गांव में तालाब में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. आसपास के लोगों को जानकारी होने पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई. फिर मौके पर पहुंचकर बाराद्वार पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकरेली गांव निवासी प्रेमनारायण यादव ने बताया कि उसका 55 वर्षीय बड़ा भाई भोला राम यादव, घर वालों को तालाब में नहाने जाने की बात बोलकर गए थे. इस दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर बाराद्वार पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!