Sakti Arrest : देशी प्लेन शराब की बिक्री करने वाला आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार, 31 नग देशी प्लेन शराब जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने मरकामगोढ़ी गांव से देशी प्लेन शराब की बिक्री करने वाले आरोपी व्यक्ति अनिरुद्ध चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि मरकामगोढ़ी गांव में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है. इसके बाद सक्ती पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी अनिरुद्ध चौहान के कब्जे से 31 नग देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!