JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने मेहंदी पारा के पास से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेहंदी पारा के पास में राजेश सहीस, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी राजेश सहिस के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara FIR : 1 लाख रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने दी धमकी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने आरोपी राजेश सहिस के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!