JanjgirChampa Arrest : महंगे शौक ने नाबालिग लड़कों को बना दिया गुनहगार, महंगी बाइक, लैपटॉप और कैमरा के साथ 3 नाबालिग लड़का गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शौक पूरी करने के लिए महंगी बाइक, लैपटॉप, कैमरा की चोरी करने वाले 3 नाबालिग लड़को को गिरफ्तार किया है. मामले में तीनों नाबालिगों से 4 बाइक, 2 कैमरा और लैपटॉप को बरामद किया है, जिसकी कीमत 4 से 5 लाख है. महंगे शौक पूरा करने चोरी की घटना को अंजाम देते थे, जिसके बाद नाबालिग लड़के गुनहगार बन गए हैं.



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव से बुलेट की चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई गई थी. इसके बाद, क्षेत्र में चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और मुखबिर लगाया गया था. मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगह से 3 नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया और पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

पूछताछ में यह बात सामने आई कि शौक पूरा करने के लिए तीनों नाबालिग लड़के, महंगी बाइक और अन्य चीजों की चोरी करते थे. तीनों ने कोटमीसोनार, अर्जुनी, करूमहु, लाफार्ज न्यूको कंपनी के सामने और खैराडीह गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.
फिलहाल, तीनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर बाल सम्प्रेषण गृह कोरबा भेज दिया है और मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!