JanjgirChampa Big News : हत्या करने की नीयत से पत्नी के ऊपर डीजल डालकर लगाई आग, बाल-बाल बची महिला, आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के रोगदा गांव में पत्नी से छुटकारा पाने पति खगेश कुर्रे ने हत्या करने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ डीजल डालकर माचिस से आग लगा दी. राहत की बात रही कि महिला सुधा कुर्रे ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और आगजनी से उसकी पीठ जल गई है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति खगेश कुर्रे के खिलाफ IPC की धारा 307, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, रोगदा गांव की महिला सुधा कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी शादी खगेश कुर्रे से 2019 में हुई थी. शादी के तीन माह के बाद से ही उसके पति के द्वारा शराब पीकर मारपीट की जाती थी. दोनों के 2 बच्चे भी हैं. फरवरी 2023 में उसके पति खगेश कुर्रे ने मायके आकर जमकर मारपीट की थी, जिससे वह बेहोश हो गई थी. 16 मई को उसका पति खगेश उससे छुटकारा पाने हत्या करने की नीयत से उसके ऊपर डीजल को डालकर माचिस से आग लगा ढ़ी. इससे महिला की पीठ जल गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : NH-49 पर सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार टकराया, मौके पर बाइक सवार की मौत...

मामले में अकलतरा पुलिस ने हत्या करने की नीयत से पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डीजल छिड़ककर आग लगाने वाले आरोपी पति खगेश कुर्रे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!