Sakti Attack Arrest : हत्या करने की नीयत से सिर पर डंडा से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने हत्या करने की नीयत से सिर पर डंडा से वार कर फरार आरोपी हेतराम यादव को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी हेतराम यादव के खिलाफ IPC की धारा 294, 506, 323, 307 के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, सरहर गांव के जनुलाल साहू ने 20 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका बेटा वरुण साहू गांव के अरुण साहू के दुकान के पास था. उसी समय हेतराम यादव आकर गाली-गलौज लगा. जिसे मना करने पर आरोपी हेतराम यादव अपने घर जाकर लकड़ी का डंडा लेकर आ गया. उसके बेटे वरुण के सिर पर डंडे से हमला किया और मौके से भाग गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था. मुखबिर से सूचना मिली आरोपी हेतराम यादव अपने घर सरहर आया हुआ. इसके बाद बाराद्वार पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी हेतराम यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!