Sakti Arrest : 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की पुलिस ने कार्रवाई

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने देवरघटा गांव से देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला सुनीता साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने सुनीता साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि देवरघटा गांव की महिला सुनीता साहू के द्वारा अपने घर की बाड़ी में देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रही है. इसके बाद फगुरम चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सुनीता साहू के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब को जब्त किया और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!