Dabhara Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक डभरा से गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी युवक समीर सारथी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी समीर सारथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि डभरा के आवास प्लाट निवासी युवक समीर सारथी अपने घर के सामने महुआ शराब बेचने के लिए रखा हुआ है. फिर इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी युवक समीर सारथी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!