JanjgirChampa Big News : सड़क हादसे में मौत के बाद 10 घण्टे चक्काजाम, 6 नामजद और अन्य 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के हरदीविशाल गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद 10 घण्टे चक्काजाम करने वाले 6 नामजद और अन्य 50 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने BNS की धारा 341, 126 ( 2 ), 191 ( 2 ) के कार्रवाई की गई है.

 



दरअसल, बेकाबू होकर ट्रक दुकान में घुस गया था, जिसके बाद राजेन्द्र बंजारे की मौत हो गई थी. यहां आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर 10 घण्टे चक्काजाम किया था. मामले में बलौदा पुलिस ने चक्काजाम करने वाले 6 नामजद और अन्य 50 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!