JanjgirChampa Big Update : बम्हनीडीह थाना से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, ड्यूटी में तैनात 2 आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया था आरोपी, …इस जगह पकड़ाया आरोपी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना से फरार आरोपी रमेश सिदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रमेश सिदार, सक्ती जिले के कचंदा गांव अपने घर जा रहा था. कचंदा गांव पहुंचने पर पुलिस ने उसे धरदबोचा. पुलिस ने आरोपी रमेश सिदार के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, आरोपी रमेश सिदार के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. इस पर पुलिस ने आरोपी रमेश सिदार को गिरफ्तार कर थाना में रखा था और उसकी सुरक्षा के लिए 2 आरक्षक तैनात किए गए थे. यहां आरोपी को खाना खिलाने के दौरान वह, ड्यूटी में तैनात दोनों आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया था. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाया था, लेकिन आरोपी रमेश सिदार फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इधर, बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपी रमेश सिदार को पकड़ लिया है. दूसरी ओर, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराया है. फिलहाल, ड्यूटी में तैनात आरक्षकों पर कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि लापरवाही पर दोनों आरक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है. देखना होगा, इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है ?

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!