JanjgirChampa Attack Arrest : नवागढ़ पुलिस ने प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में 4 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने प्राणघातक हमला करने का मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम राकेश यादव है और वह केवा गांव का रहने वाला है. पहले भी मामले में 4 आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307, 147, 148, 149, 386, 458, 427 BNS की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मोती मेहतो के रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नवापारा के भंडारण स्थल के कमरे में बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी राकेश यादव अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और रेत के काम करने के लिए रकम की डिमांड करने लगा. फिर रकम नहीं देने पर लोहे के राउ से मारपीट और तोड़फोड़ कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. पहले भी 4 आरोपी गोविंद यादव, उत्तम यादव, उमेश यादव और अजय यादव की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!