Akaltara FIR : पिपरसत्ती गांव में पूर्व में की गई रिपोर्ट को वापस नहीं लेने को लेकर युवक से 3 लोगों ने की मारपीट, केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में पूर्व में की गई रिपोर्ट को वापस नहीं लेने को लेकर युवक से 3 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले चंद्रप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, मनहरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पिपरसत्ती गांव के विकास सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शाम 7 बजे अपने खेत से पैदल घर वापस आ रहा था. इस दौरान चंद्रप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, मनहरण सिंह में उसे रुकवाया और पूर्व में की गई रिपोर्ट को अकलतरा थाना से वापस लेने की बात कही.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

फिर रिपोर्ट वापस नहीं लेने को लेकर तीनों में मारपीट की. मारपीट की वजह से उसे चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले चंद्रप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, मनहरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!