JanjgirChampa Murder Arrest : अकलतरा पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया, एक अन्य आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी दिनेश साहू को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के एक अन्य आरोपी नन्दकुमार उर्फ नन्दू कश्यप की पहले गिरफ्तारी जो चुकी है. पुलिस ने प्रकरण में BNS की धारा 103 ( 1 ), 238 ( A ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2024 को नेशनल हाईवे 49 में अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे पत्थर से ढंका व्यक्ति का कंकाल मिला था. जांच में मृतक की पहचान पामगढ़ के जलेश्वर कश्यप के रूप में हुई और हत्या का भी खुलासा हुआ. इस पर अकलतरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया था. इस दौरान पुलिस ने संदेही नन्दकुमार उर्फ नन्दू कश्यप से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ और उसने बताया कि वारदात के दिन शराब भट्ठी में मुलाकात के बाद जलेश्वर कश्यप के साथ शराब पी, फिर रात में ओवरब्रिज के नीचे शराब पी.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

यहां जलेश्वर कश्यप ने गाली-गलौज की, तब वह नहीं माना, फिर दिनेश साहू और नन्दकुमार कश्यप ने उसके गले को दबा दिया. यहां शव को पत्थर से दबा दिया था और मौके से भाग गए थे. इस पर पुलिस ने आरोपी नन्दकुमार कश्यप को गिरफ्तार किया था और फरार दिनेश साहू की तलाश की जा रही थी, जिसे जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!