JanjgirChampa Big Update : इधर शिवनाथ नदी पर रेस्क्यू करते 4 दिन से परेशान होती रही SDRF और DDRF की टीम, …और दिल्ली पहुंच गया था युवक, फिर वापस आते वक्त बिलासपुर में मिला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कमरीद गांव से लापता युवक 4 दिन बाद बिलासपुर में मिल गया है. युवक के शिवनाथ नदी में गिरने की आशंका पर 4 दिनों तक तलाश चलती रही. तनौद गांव का युवक कौशल श्रीवास, कमरीद गांव के पुल के पास बाइक, 1 मोबाइल और एक जूता छोड़कर चला गया था. बाइक के चालू हालत में मौके पर मिलने से पुल के नीचे शिवनाथ नदी में आशंका को लेकर SDRF और DDRF की टीम 4 दिन से खोजबीन कर रही थी. आखिरकार, युवक कौशल श्रीवास, बिलासपुर में मिल गया है, वह दिल्ली चला गया था और पुलिस की टीम ने युवक को पामगढ़ थाना लाया, फिर परिजन को बुलाकर युवक को घर तनौद गांव भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

फिलहाल, पुलिस की शुरुआती पूछताछ में युवक द्वारा बताया गया है कि वह और उसका बड़ा भाई, कोरबा में काम करते हैं और उसके बड़े भाई का घर के लिए सपोर्ट नहीं रहता, इसलिए वह बिलासपुर से दिल्ली चला गया था. युवक, दिल्ली तक कैसे पहुंचा और 4 दिनों तक कहां था, मामले में पुलिस जानकारी ले रही है. आज युवक का पुलिस द्वारा बयान लिया जाएगा.

आपको बता दें, 19 अगस्त की शाम 7 बजे के बाद युवक जब घर से निकला था तो खाना बनाकर रखने की बात बोलकर गया था, फिर घर नहीं लौटा था. इसके बाद, परिजन ने उसकी खोजबीन की तो कमरीद गांव के पुल के पास सड़क पर चालू हालत में बाइक पड़ी मिली थी, मौके पर 1 जूता, 1 मोबाइल था. बाइक क्षतिग्रस्त नहीं हुई थी. हालात को देखकर पुल से नीचे गिरने की आशंका के साथ शिवनाथ में रेस्क्यू किया जा रहा था, लेकिन युवक दिल्ली पहुंच गया था और वापस आते वक्त बिलासपुर में पुलिस की टीम को युवक मिला. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!