JanjgirChampa Big Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने म्यूल अकाउंट के मामले में महिला सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में, पहले 12 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तार, अब भी 1 आरोपी फरार, 16 म्यूल अकाउंट के खिलाफ हुई थी FIR

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने म्यूल अकाउंट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपियों ने शिवरीनारायण के एक्सिस बैंक में अकाउंट खुलवाकर 31 लाख 49 हजार की धोखाधड़ी की है. आरोपी गोविंद पटेल, बलौदाबाजार जिले के कुम्हारी, गौतम देवांगन बिर्रा और महिला आरोपी हेमलता साहू, सक्ती जिले के हसौद क्षेत्र के रनपोटा गांव की रहने वाली है. 2 हजार, 5 हजार रुपये के कमीशन मिलने के लालच में आकर आरोपियों ने अपना अकाउंट खुलवाया, फिर म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करने दिया. इस तरह अब ये आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rape Arrest : शरीर के दर्द को दूर करने के बहाने महिला की लूट ली अस्मत, हिमाचल प्रदेश से आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार, भेजा गया जेल... इस तरह पीछे पड़ गया था महिला के, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे...

पुलिस के मुताबिक, समन्वय पोर्टल से पुलिस को पता चला कि बैंक खाता का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी की राशि 31 लाख 49 हजार का लेन-देन किया गया है. इस पर शिवरीनारायण पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद 3 आरोपी गोविंद पटेल, गौतम देवांगन, हेमलता साहू को गिरफ़्तार किया है.

आपको बता दें, शिवरीनारायण थाना में 16 म्यूल अकाउंट को लेकर FIR हुई है और इससे पहले 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस तरह अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब भी मामले में 1 आरोपी फरार है, जिसकी खोजबीन में शिवरीनारायण पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : औद्योगिक प्रतिष्ठान और पॉवर प्लांटों की हुई बैठक, हादसे रोकने सुरक्षा मानकों के पालन करने के निर्देश, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने और सावधानी रखने के निर्देश, सक्ती जिले के वेदांता पॉवर प्लांट में हादसे के बाद जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

error: Content is protected !!