Sakti Arrest : गणेश चंदा की बात को लेकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई…

सक्ती. सक्ती पुलिस ने गणेश चंदा की बात को लेकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 2 नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 118(1), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी अजय सहिस, बिट्टू सारथी दोनों कसेरपारा के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

नंदेलीभाठा के गोविंद राम सागर ने बताया कि उसके बेटे की तबियत खराब होने पर वह दवाई दुकान से वापस घर लौट रहा था. रास्ते में रास्ते मांगने को लेकर अजय सहिस, बिट्टू सारथी सहित उसे अन्य दोस्तों ने गणेश का चंदा नहीं दिए कहकर गाली-गलौज की और मारपीट की थी. बीच-बचाव करने आए उसकी पत्नी और बच्चों से मारपीट की थी. इसकी वजह से उसे चोट आई थी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!