Sakti News : देवगांव की सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

धान खरीदी का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ है. तौल मशीन एवं बांट की पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत की गई. इसके बाद केंद्र में धान बेचने पहुंचे प्रथम किसान को तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा की सरकार गरीब, किसान तथा मजदूर वर्गों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. किसान देश की रीढ़ है और उनकी प्रगति के लिए भाजपा सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!