Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में जब भी कहीं भी कोई दुर्घटना हो जाती है, तब लोगों को सबसे पहले 112 या 108 नहीं पारस साहू याद आते हैं. उनका सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस घटना स्थल पर समय पर पहुंच जाती है और लोगों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जिंदगी बचा ली जाती है. घायलों को एक कॉल में तुरंत अस्पताल पहुंचाकर मानव सेवा करने वाले पारस साहू को अनेक सम्मान मिल चुके हैं. इसी कड़ी में एक और सम्मान के साथ बड़ी उपलब्धि फिर मिली है. उन्हें जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देश पर अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के हाथों इस अमूल्य सेवा और अनेक लोगों की जान बचाने में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया. इस सम्मान से प्रसन्न पारस साहू ने संकल्प लिया है कि कोई भी जान, साधन के अभाव में नहीं जाएगी और इस सम्मान को उन्होंने अपनी जय मां कर्मा एम्बुलेंस टीम को समर्पित किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : खाद वितरण में अनियमितता पर कृषि विभाग ने 5 निजी दुकानों के लायसेंस को निलम्बित किया, 1 निजी दुकान का लायसेंस को निरस्त...

पारस साहू ने बताया कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों और शुभचिंतकों का है, जो हर समय मानव सेवा के इस कार्य में सहयोग करते हैं. उन्होंने कहा है कि वे आगे भी इसी तरह निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Raipur : CM विष्णुदेव साय का 22 जून को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...
error: Content is protected !!