Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

सक्ती. जिले के जनपद पंचायत मालखरौदा के पोता गांव में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर कलश यात्रा में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की.



इस अवसर पर आयोजित भव्य जल यात्रा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कलश में जल भरकर उपस्थित मातृशक्ति को यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान करने में सहयोग प्रदान किया. माताओं-बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण एवं धार्मिक अनुष्ठानों की गरिमा ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत दिव्य और प्रेरणादायी बना दिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : खाद गबन मामले में कार्रवाई, प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई...

इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि श्री रुद्र महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है तथा आपसी भाईचारा, सहयोग और एकता की भावना सुदृढ़ होती है. इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता कर मन को अद्भुत शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति होती है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सहकारिता विभाग का सहायक आयुक्त सस्पेंड, सहकारिता विभाग के आदेश जारी किया... इस वजह से हुई कार्रवाई... देखिए आदेश...

इस गरिमामय अवसर पर ग्राम के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं साथियों एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.

error: Content is protected !!