Champa Arrest : मारपीट से नाबालिग लड़के का हाथ टूटने के मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक और सह संयोजक गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की चाम्पा पुलिस ने मारपीट से नाबालिग लड़के का हाथ टूटने के मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक संजीव विश्वकर्मा और सह संयोजक आशीष बरेठ को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद, चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है. वायरल वीडियो में बजरंग दल के नेता नाबालिग लड़के को मारते बोल रहे हैं, जय श्रीराम बोल…



इसे भी पढ़े -  CG News : खाद गबन मामले में कार्रवाई, प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, चाम्पा के मिशन फाटक के पास राजेश वाल्टर का घर है, जहां सड़क किनारे घर के बाहर भागवत कथा का फ्लैक्स लगा था, जिसे राजेश वाल्टर ने फाड़ दिया था. इस बात से बजरंग दल के नेता नाराज हो गए और राजेश वाल्टर गए, फिर मारपीट की. इस वक्त बचाव में आए नाबालिग लड़के को भी जमकर पीटा. इस वजह से नाबालिग लड़के का हाथ टूट गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा कार्रवाई, अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 02 चेन माउंटेन सील, 03 हाईवा और 04 ट्रैक्टर भी जब्त...

error: Content is protected !!