Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में सेवा सहकारी समिति के विक्रेता रमाकांत पाण्डेय की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे ईंट से टकराने से उनकी मौत हो गई. इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त घायल रमाकांत पाण्डेय ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. रमाकांत पाण्डेय, मोहतरा-देवरी गांव में सेवा सहकारी समिति का विक्रेता था.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : सीएम साय ने जिला पंचायतों के लिए खोला खजाना, अब मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा, इन कार्यों में खर्च किए जाएंगे फंड

जानकारी के अनुसार, केरा गांव का रमाकांत पाण्डेय, बाइक से मिस्दा की ओर से केरा गांव आ रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक से अनियंत्रित होकर रोड किनारे रखे ईंट से टकरा गए. घायल रमाकांत पाण्डेय को इलाज के लिए केरा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल रमाकांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिर जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने घायल रमाकांत पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : अकलतरा के हॉस्पिटल में हंगामा का वीडियो वायरल, डॉक्टर के कमेंट से हुआ हंगामा, जनपद सदस्य के पति और देवर पहुंचे थे अस्पताल...
error: Content is protected !!