Janjgir-Sheorinarayan Big News : गद्दा फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, 2 दमकल गाड़ी ने 3 घण्टे बाद आग पर काबू पाया, पुलिस मौके पर मौजूद रही…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में गद्दा फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर दमकल की 2 गाड़ी पहुंची और आग बुझाने की कवायद की गई. इस तरह 3 घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल, आग लगने का कारण अज्ञात है. आगजनी के मौके पर पुलिस मौजूद रही और आग बुझाने में मदद की गई.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : इंस्टाग्राम में युवती का आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो अपलोड कर 70 हजार डिमांड करने का मामला, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

शिवरीनारायण के केरा रोड में संतोष अग्रवाल की गद्दा फैक्ट्री है. यहां के गोदाम में आज दोपहर आग लग गई. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दमकल को बुलाया गया. इसके बाद, जेएसडब्ल्यू केएसके महानदी पॉवर प्लांट और जांजगीर-नैला नगर पालिका से दमकल पहुंचा, फिर 3 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : जिले में राजस्व निरीक्षकों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी, बरसों से एक ही जगह जमे थे कई RI...
error: Content is protected !!