




जांजगीर-चाम्पा. मनरेगा के तहत चलाये जाने वाला मोर गाँव, मोर पानी अभियान ग्रामीण जल संरक्षण और आजीविका बढ़ाने की एक बहुत प्रभावी पहल है। इसके अंतर्गत नवा तरिया, आय का जरिया का मतलब है। नये तालाब अर्थात तरिया बनाकर पानी का संचयन करना और उससे आय के नये साधन तैयार करने की तकनीक जिले के बलौदा और बम्हनीडीह ब्लॉक के बिहान के 35 क़ृषि सखी और पशु सखियों को संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव ने बताया कि यह अभियान मनरेगा के तहत चलाया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गाँव में पानी रोकना और बचाना, भूजल स्तर बढ़ाना, खेती तथा पशुपालन को मजबूत करना, और रोजगार के अवसर प्राप्त करना है। वहीं नवा तरिया, आय का जरिया का मतलब नये तालाब बनाना, पुराने तालाब का गहरीकरण, खेत तालाब निर्माण और जल संरचनाओं का सुधार करना है। प्रशिक्षण में उन्होंने बताया कि किसान इस तालाब से मछली पालन, सब्जी खेती, पशुपालन, अंजोला, चारा उत्पादन, बतख पालन का कारोबार करके क़ृषि क्षेत्र अच्छा आय अर्जित कर सकते हैं। वहीं इस कारोबार में बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी की भूमिका तथा लाभ को लेकर बताया कि खेती के लिए सालभर पानी उपलब्ध, खेती की लागत कम, आय के कई स्रोत, रोजगार के सृजन और पर्यावरण संरक्षण के बारे जानकारी दिया जा रहा है। वहीं खाद्य प्रसंस्करण आचार, पापड़ व मसाला उद्योग को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, पशुपालन, प्राकृतिक खेती, बकरी पालन, मुर्गी पालन, डिटर्जेन्ट पावडर, साबुन, फिनाइल, अगरबत्ती, शेम्पू, टॉयलेट क्लीनर बनाने आदि विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी दी जा रहीं है। इसके साथ ही फेकेल्टी अरुण पाण्डेय और उत्तम राठौर व गणेश राम कोसरिया के द्वारा बैंकिंग प्रणाली तथा वित्तीय साक्षारता के बारे में प्रोजेक्टर और विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी जा रहीं है।
प्रशिक्षण में भारती देवी साहू, रेशम साहू मड़वा, ममता केवट, हर्षा तिवारी देवरहा, सुरुचि बंजारे कुरदा, ज्योति साहू बिर्रा, कांति बाई यादव, अनिता बाई खूंटे खिसोरा,कांता पटेल बरकुट, लीला डड़सेना करनोद, पुष्पा साहू देवरानी, तिरंका केवट गतवा, सीमा केवट चोरहादेवरी, लक्ष्मीन मांझी, हेमलता मांझी बसंतपुर, माधुरी साहू, ज्योति यादव,कुलीपोटा,पूर्णिमा यादव हेड़सपुर, सरस्वती केवट, चंद्रकली केवट देवरी, अनिता यादव नवागाव, मंजू कमल सत्तीगुड़ी, प्रीति देवी मिरी, ज्योति बघेल बक्सरा, श्याम बाई बरेठ, रामतला अनंत महुदा च,अंजनी यादव, परमेश्वरी यादव केराकछार,विजय लक्ष्मी खुटे तालदेवरी, नंदनी राठौर देवरी सारागांव आदि शामिल हैं।





