JanjgirChampa Big News : करमता भाजी खाने से 10 लोग बीमार, एक ही परिवार के हैं सभी लोग, बीडीएम अस्पताल चाम्पा में भर्ती, SDM पहुंचे अस्पताल…

जांजगीर-चाम्पा. कड़ारी गांव में करमता भाजी की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 10 लोगों की तबियत बिगड़ गई. पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद सभी पीड़ित को दारंग गांव के PHC ले जाया गया, जहां से चाम्पा के बीडीएम अस्पताल लाया गया, जहां सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है. सभी की स्थिति सामान्य है. पीड़ितों में 3 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 9 से 16 साल है. फूड प्वाइजनिंग की सूचना के बाद चाम्पा एसडीएम पवन कोसमा भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से मिलकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने फिर की बड़ी कार्रवाई, बम्हनीडीह क्षेत्र की 4 जगहों में 1450 ट्रैक्टर रेत जब्त, 1 ट्रैक्टर भी पकड़ाया...

दरअसल, कड़ारी गांव में राजेंद्र वैष्णव और राजेश वैष्णव का परिवार रहता है. जिन्होंने करमता भाजी की सब्जी बनाई थी और खाने के बाद परिवार के 10 लोगों की तबियत बिगड़ गई. इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : तरबूज खाने से बच्चे की कथित मौत का मामला, खाद्य प्रशासन को तरबूज की सैम्पल रिपोर्ट मिली, रिपोर्ट में ये बातें सामने आई, पढ़िए पूरी खबर...
error: Content is protected !!