जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के मोदी चौक के पास बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये की उठाईगिरी हो गई. अज्ञात बदमाश ने उठाईगिरी है और एक संदिग्ध व्यक्ति, बैंक और दुकानों के CCTV व्यक्ति कैद हुआ था. इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस को CCTV मिला है, इस आधार पर बदमाश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.






दरअसल, सरवानी गांव का रामनारायण साहू, बाइक से चाम्पा के यूनियन बैंक आया था. यहां बैंक से 60 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रुपये को रख दिया, फिर कई दुकान में रुका था. इस दौरान मोदी चौक के पास जब ग्रामीण रामनारायण साहू, बाइक को छोड़कर दुकान में गया.
उसी दौरान बदमाश ने बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये को पार कर दिया. कुछ देर बाद ग्रामीण जब दूसरी दुकान में गया तो उसे उठाईगिरी का पता चला. इसके बाद, ग्रामीण ने चाम्पा पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस ने CCTV खंगाला तो एक संदिग्ध व्यक्ति, बैंक और दुकान के पास दिखा है. अब इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है.



