Janjgir-Sheorinarayan Big News : थाना का प्रिंटर ठीक करवाने आए आरक्षक से होटल संचालक सहित 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने नाबालिग बालक को किया निरुद्ध और अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल संचालक फरार…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न आरक्षक से मारपीट करने वाले नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है अन्य 3 आरोपी दिव्यांशु यादव, अलेख बंजारा, अभिषेक बंजारा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115 (2), 121 (1), 132, 191, 221, 296, 351 (3) के तहत जुर्म दर्ज किया है. मारपीट के मामले में रॉयल पैलेस होटल का संचालक मुख्य आरोपी सुल्तान फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

 



दरअसल, गिधौरी थाना के आरक्षक प्रमोद मंजारे ने शिवरीनारायण पुलिस को बताया कि वह थाना प्रभारी के आदेश पर प्रिंटर को ठीक शिवरीनारायण आया हुआ था. यहां रॉयल पैलेस होटल के कर्मचारी ने आकर उसकी गाड़ी को हटाने को बोला तो गाड़ी को थोड़ा साइड किया था. उतने में होटल संचालक ने आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर होटल संचालक के साथ उसके साथियों ने मारपीट की. मारपीट की वजह से आरक्षक को चोट आई है. इसके बाद, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

इधर, जांच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आरक्षक से मारपीट करने वाले नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है और अन्य 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. फरार होटल संचालक सुल्तान की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!