जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में शराब पीकर वाहन चलाना ड्राइवर को महंगा पड़ गया है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अनोखी सजा सुनाई है और शराबी वाहन चालक को एक माह तक सामुदायिक सेवा का दंड दिया है. इस तरह ड्राइवर को हर दिन 3 घण्टे सिटी कोतवाली थाना में साफ-सफाई करना होगा, वहीं विभिन्न चौक-चैराहों में शराब का सेवन नहीं करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने हेतु लोगों को जागरूक करना होगा.






दरअसल, तीसरी बार शराब पीकर वाहन चलाते ड्राइवर पकड़ाया है और इससे पहले दो बार कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया था. शराब पीकर वाहन चलाने वाला ड्राइवर स्वदेश यादव, जांजगीर का रहने वाला है, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा था और कोर्ट में पेश किया था.



