Janjgir News : पार्षद दिनेश राठौर के प्रयास से 92 लाख की स्वीकृति, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी स्वीकृति…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 18 रमन नगर स्वागत द्वार से यादव चौक तक 73 लाख की लागत से आर सी सी नाली निर्माण एवं यादव चौक से केनाल सिटी पशुपतिनाथ मंदिर होते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 19 लाख की निर्माण कार्य किया जाएगा. इसके लिए उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. यह मांग वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद दिनेश राठौर , प्रशांत सिंह संगठन प्रभारी रायगढ़ के द्वारा मांग की गई थी. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा दोनों कार्य हेतु 92 लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

गौरतलाब है कि नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 शहर का वार्ड है, जहां लंबे समय से उपेक्षित नाली एवं सीसी रोड को स्वीकृति मिलने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धन्यवाद आभार व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!