पामगढ़. 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति और उत्साह के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय प्रांगण में सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण से अंबेडकर चौक पामगढ़ तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई दल एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड का संचालन किया गया।
ध्वजारोहण एवं रैली के बाद स्कूल परिसर में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण से सभी का मन मोह लिया।






इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें NSS का ‘A’ (ए) प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में एम. एल. कौशिक, दिनेश दवाईत, मनोज खरे एवं ग्राम के अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय संचालक नरेंद्र पाण्डेय, प्राचार्य अशोक कुमार मिरे, दीपक प्रधान, अखिल शुक्ला विभाग प्रमुख, उप्राचार्य अर्जुन लाल यादव, श्रीमती तुलसी यादव मैडम तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन अत्यंत सफल एवं स्मरणीय रहा। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र खूंटे और नेहा खरे ने किया.



