Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

हिमांशु साहू, रायगढ़. जिले में नशीले एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रभावी नियंत्रण तथा तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 31 अगस्त को संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, गौशाला रोड और ढिमरापुर क्षेत्र के आसपास संचालित पान ठेलों की जांच करते हुए कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत कार्रवाई की गई।

 



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि अभियान के दौरान 20 पान ठेलों पर कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1,830 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए समझाइश भी दी गई।

इसे भी पढ़े -  CG News : दिल्ली में मुख्य शिष्टाचार अधिकारी पदस्थ किए गए संयुक्त कलेक्टर जयशंकर उरांव, अन्य 2 अफसरों के भी तबादले, आदेश जारी...

अभियान दल ने दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन करने तथा नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन और अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.जाविद मारिकर द्वारा औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय से अभियान संचालित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी के सहयोग से संबंधित क्षेत्रों में पान ठेलों की जांच की गई। संयुक्त कार्रवाई में सिटी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस आरक्षक हेमलता लकड़ा, ड्रग निरीक्षक सविता रानी साय, संतोषी राज एवं सीमा बरेठ सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!