Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

जांजगीर-चाम्पा. सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी महाविद्यालय में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ फीता एवं केक काटकर संस्था के निर्देशक दीपक कश्यप ने किया और झंडा दिखाकर रैली का आगाज किया एवं बधाई दिया. तत्पश्चात साइंटिफिक कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत करते हुए फार्मेसी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फार्मासिस्ट केवल औषधि वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोगी परामर्श, औषधि सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, अनुसंधान तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

 



मुख्य अतिथि डॉ. अनिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय, जांजगीर-चांपा ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं. आज फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे दवा के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, रोगी परामर्श, दवा संबंधी जागरूकता, उपचार में सहयोग तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल को निरंतर विकसित करने तथा समाज के स्वस्थ भविष्य के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 की थीम ‘’स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सशक्त एवं कुशल फार्मासिस्ट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

जिला चिकित्सालय के डेंटल सर्जन डॉ. वी.के. पैगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक टीम वर्क है, जिसमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को रोगियों के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन, नैतिकता एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने पेशे को अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि फार्मेसी के विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को भी समझना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

विशेष अतिथि प्रकाश, चेयरमैन, सीता राम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मेसी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसे योग्य एवं जिम्मेदार फार्मासिस्ट तैयार करना है जो समाज और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दे सकें. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, नवाचार एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया. अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ एवं फार्मेसी पेशे की गरिमा को बनाए रखने का संदेश दिया.

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन, क्विज प्रतियोगिता, मॉडल/मॉडर्न डेमोंस्ट्रेशन, रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहे. विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम के समापन में गौरव वर्मा, उप-प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया. उन्होंने मुख्य अतिथि, अतिथियों, चेयरमैन, प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. इसके पश्चात इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!