







जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने प्रेमी पर एसिड से हमला करने वाली प्रेमिका और एसिड बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है. एसिड के हमले से प्रेमी के हाथ में जलने से चोट आई है. प्रेमिका ने शौचालय की सफाई के लिए दुकान से एसिड खरीद था. इधर, पुलिस ने दुकानदारों से अपील की है कि ज्वलनशील पदार्थों की बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार करने तथा अवैध बिक्री से बचने की सख्त हिदायत दी है.
पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था. इस दौरान उसके साथ विवाद होने पर उसने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया था. जिसके उसके हाथ मे जलने से चोट आई है. इधर, मामले में चाम्पा पुलिस ने एसिड से हमला करने वाली प्रेमी और बिना वैध दस्तावेज के एसिड बेचने वाले दुकानदार मोहम्मद हुसैन बोहरा को गिरफ्तार किया है.



