ऊर्जा बचाने का संदेश लेकर विद्युतनगर कॉलोनी में निकाली गई साइकिल रैली

जांजगीर-चाम्पा. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के मौके पर रविवार को ऊर्जा की बचत करने का संदेश देने के अटल बिहारी वापजेयी ताप विद्युत संयंत्र के आवासीय कॉलोनी विद्युतनगर में रोड शो एवं साइकिल रैली का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण का सही अर्थ है कि ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को कम करके ऊर्जा की बचत करना है। भविष्य में उपयोग के लिए आज ऊर्जा बचाना बहुत आवश्यक है।

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

साइकिल रैली में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, रामजी सिंह और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी समेत बच्चों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र में 8 से 14 दिसंबर तक राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। विद्युत संयंत्र के दक्षता प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता नीरज वैश्य ने बताया कि इस सप्ताह श्रमिक, कर्मचारी एवं बच्चों के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के संबंध में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं चित्रकला स्पर्धा कराए गए हैं। 13 दिसंबर को पौधरोपण एवं 14 दिसंबर को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह होगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!