हाईकोर्ट में 22 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश, उधर शीतकालीन छुट्टियों के बीच 37 ट्रेनें रद्द…

बिलासपुर. हाईकोर्ट में आज से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 22 से 31 दिसंबर तक यहां अवकाश रहेगा। 27 और 30 दिसंबर को विशेष अवकाशकालीन बेंच उपलब्ध रहेगी।

 



वहीं, शीतकालीन छुट्टियों के बीच राजधानी रायपुर से गुजरने वाली 37 ट्रेनें आज से रद्द रहेंगी। मुंबई, दिल्ली और यूपी बिहार के अलावा कोलकाता जाने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं।

अगर आप भी 22 तारीख को या फिर 23 तारीख को ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं या फिर आपने रिजर्वेशन करा रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। तो आप इन दोनों तारीख पर सफर करने से पहले ही अपना गाड़ी नंबर और ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 23 से 30 दिसम्बर तक 37 ट्रेने रद्द रहेगी , वही हावड़ा मुम्बई रेल लाइन की ट्रेनें प्रभावित होगी। जानकारी के मुताबिकचौथी लाइन का काम चल रहा है। काम की वजह से परिचालन पर असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

कई ट्रेनों के शुरुआती स्टेशन में हुआ बदलाव
इसमें कई रूट्स पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के शुरुआती स्टेशन में भी बदलाव किया गया है तो आप उनकी लिस्ट भी चेक कर लें, वहीं, कई ट्रेनों का गंतव्य स्थान भी बदल दिया गया है। 22 दिसंबर 2021 को कैंसिल की गईं ट्रेनें ट्रेन नंबर – 04634 फिरोजपुर-जालंधर सिटी एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ट्रेन नंबर – 04658 फिरोजपुर-बठिंडा एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ट्रेन नंबर – 19225 जोधपुर-जम्‍मूतवी एक्‍सप्रेस एक्‍सप्रेस स्‍पेशल
ट्रेन नंबर – 14645 जैसलमेर-जम्‍मूतवी शालीमार एक्‍सप्रेस ट्रेन नंबर – 12137 मुम्‍बई-फिरोजपुर पंजाब मेल ट्रेन नंबर – 12421 नांदेड-अमृतसर एक्‍सप्रेस ट्रेन नंबर – 12477 जामनगर-श्रीमाता वैष्‍णों देवी कटरा स्‍वराज एक्‍सप्रेस ट्रेन नंबर – 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल ट्रेन नंबर – 12919 अम्‍बेडकरनगर-श्रीमाता वैष्‍णों देवी कटरा मालवा एक्‍सप्रेस 23 दिसंबर 2021 को कैंसिल की गईं ट्रेनें ट्रेन नंबर – 11077 पुणे-जम्‍मूतवी झेलम एक्‍सप्रेस

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

ट्रेन नंबर – 14619 अगरतला-फिरोजपुर एक्‍सप्रेस ट्रेन नंबर – 12471 बांद्रा टर्मिनस- श्रीमता वैष्‍णों देवी कटरा स्‍वराज एक्‍सप्रेस ट्रेन नंबर – 13151 कोलकत्‍ता-जम्‍मूतवी एक्‍सप्रेस कहां समाप्त होगी यात्रा 22 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12497 नई दिल्‍ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्‍सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा ब्याज पर खत्म होगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 22439 नई दिल्‍ली-श्रीमाता वैष्‍णों देवी कटरा एक्‍सप्रेस के जरिए सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा जालंधर कैंट पर समाप्त होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!