सकरेली कला गांव में ‘जल सभा’ का आयोजन, लोगों को दी गई जल जीवन मिशन योजना की जानकारी, जल के महत्व और संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया

जांजगीर-चाम्पा. जल जीवन मिशन के माध्यम से जांजगीर-चाम्पा जिले के गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। पानी का जीवन में महत्व को प्रतिपादित करने सकरेली कला में गांव आयोजित जल सभा में भविष्य जल संकट के मद्देनजर पंचायत प्रतिनिधियों ने पानी का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उपखण्ड सक्ती के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरेली कला में ‘जल सभा’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकरेली कला के सरपंच डमरुधर साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत तेंदूटोहा की सरपंच कुमारीबाई लहरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत सकरेली कला की उप सरपंच रमाबाई पटेल, ग्राम के वरिष्ट नागरिक मनोहर लाल पटेल, यशवंत साहू एवं खेलावन पटेल उपस्थित थे।

 



उक्त कार्यक्रम कलेक्टर व जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन तथा कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव एस. के. चन्द्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डमरूधर साहू ने कहा कि पानी का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इसे बचाने का दायित्व हम सबका है। सरकार तो हम सबके घर तक पानी पहुंचाने जल जीवन मिशन योजना चला रही है जिससे गांव के हर घर तक पानी नल के माध्यम से पहुंचेगा। इसको सफल बनााने हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगा। विशिष्ट अतिथि खेलावन पटेल ने कहा कि पानी पहले कितना उपलब्ध रहता था, सभी को पता है। विशिष्ट अतिथि मनोहर लाल पटेल ने कहा कि पानी बचाने हम सबको अपना दायित्व निभाना होगा। यदि अभी पानी संरक्षण को लेकर हम सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ग्राम पंचायत तेंदूटोहा के पूर्व सरपंच उत्तम लहरे ने कहा कि हम सब लोग सरकार की जल जीवन मिशन योजना को सफल बनाने अपने दायित्व का निर्वहन करें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

कार्यक्रम में पीएचई सक्ती उपखंड के अनुविभागीय अधिकारी सुजय सरकार ने जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि बारिश का पानी ऐसे ही बह जाता है हम पानी को बचा नहीं पा रहे है, जिसे भूमिगत करने के लिए हमें जागरूक होना होगा। जल सभा के बारे में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर महेश शुक्ला ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर शिवनारायण त्रिपाठी ने किया और आभार प्रदर्शन यूनिसेफ की डिस्ट्रिक्ट एसोसिएट मंजरी शर्मा ने किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

कार्यक्रम में पीएचई सक्ती की उपयंत्री खगेश्वरी मांझी, जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर बीनू साहू, जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर मथुरा प्रसाद यादव, पीएचई सक्ती के संदीप राय, निर्मल जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!