Gold Price Today : सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या है 10 ग्राम सोने का ताजा भाव…

नई दिल्ली. शादियों का मौसम चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोना (Gold) और चांदी (silver) खरीदने की सोच रहे हैं तो खरीद सकते हैं. अगर आप सोने में निवेश (Gold investment plan)करने की भी योजना बना रहे हैं तो आपके सुनहरा अवसर है.

 



बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम 46,670 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोने के दाम 49,000 प्रति 10 ग्राम हैं.
22 कैरेट सोने का दाम
कल की बात करें तो भोपाल सराफा बाजार में 22 जनवरी को 22 कैरेट सोने (22 K Gold)के दाम   46,870 था, जबकि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 49,210 रुपए रहेगी.

चांदी के दाम जानिए
चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, कल तक जो चांदी  68,800 रुपये किलो बिक रही थी, वहीं आज  (Bhopal Silver Price Today)रुपये  68,800 के हिसाब से ही बिकेगी.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध गुणवत्ता है और इसलिए उच्चतम चार्ज किया जाता है. 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का ध्यान रखें.
ISO (Indian Standard Organization) बता दें कि शादी ब्याह के सीजन में सोने और चांदी की काफी खरीददारी की जाती है. ऐसे में शुद्ध सोने की खरीददारी के लिए हॉलमार्क का निशान जरूर देखें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

आपको बता दें सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है. ज्यादा कैरेट मतलब ज्यादा दाम.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!