अलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से लेकर इमरान खान तक, भारत में नही विदेशों में जन्मे है बॉलीवुड के ये बेहद पॉपुलर सितारे

एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं का विषय बनता देखा जाता है| ऐसा इसलिए क्योंकि इन सितारों की लोगों के बीच काफी अच्छी फैन फॉलोइंग मौजूद होती है, और इनके यह फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं, जिस वजह से अपने चहेते सितारों से जुड़ी जानकारियों को जानने में भी फैंस काफी उत्सुक रहते हैं|

 



ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों में शामिल हो चुके हैं| लेकिन, अगर असल जिंदगी की बात करें तो इन सितारों का जन्म भारत में नहीं बल्कि विदेशों में हुआ है…’

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है| प्राप्त जानकारियों की माने तो ऐसा बताया जाता है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में प्रकाश पादुकोण के घर पर हुआ था, जो की एक मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं| दरअसल, अभिनेत्री के पिता एक एक्सपेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम की वजह से उन दिनों डेनमार्क में थे|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

इमरान खान

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान का है जिनका जन्म मैडिसन में हुआ था, जो कि अमेरिकी स्टेट विस्कॉन्सि का कैपिटल है| जानकारी के लिए बता दें, इमरान खान के जन्म के कुछ वक्त बाद ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था जिसके बाद इमरान खान वापस भारत लौट आए| रियल लाइफ में इमरान खान अभिनेता आमिर खान के भांजे लगते हैं|

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपने क्यूट और खूबसूरत लुक्स से लाखों दिलों पर राज करती हैं| बात करें अगर आलिया भट्ट की तो, इनका जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था,  जिसका खुलासा एक्ट्रेस के पिता महेश भट्ट द्वारा एक इंटरव्यू के दौरान किया गया था| एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई है|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

कटरीना कैफ

आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ असल में एक ब्रिटिश सिटीजन है, जिनका जन्म यूके के ब्रिटेन में हुआ था| एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पेरेंट्स भी भारतीय नहीं बल्कि ब्रिटिश सिटीजन है|

एमी जैक्सन

एक बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस मॉडल होने के साथ-साथ फेमस बॉलीवुड एक्टर्स बन चुकी एमी जैकसन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| एमी जैकसन की बात करें तो, इनका जन्म ब्रिटेन के डगलस में हुआ था, लेकिन आज उनके एक्टिंग कैरियर में कई हिंदी फिल्में भी शामिल है, और आज भारत में इनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

सनी लियॉन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ बेहद हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसेस में शामिल सनी लियोन का जन्म कनाडा में हुआ था, और उन दिनों इनका नाम सनी लियोन नहीं बल्कि करनजीत कौर वोहरा हुआ करता था| बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले इन्होंने काफी वक्त तक मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमाया है, और इन्हें कुछ एडल्ट फिल्मों में भी देखा जा चुका है|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!