Exam Result : रिक्शा चालक का बेटा बना 12th में स्टेट टॉपर, IAS अधिकारी बनने का है लक्ष्य

बिहार के गोपालगंज के वीएम इंटर स्कूल का छात्र संगम राज 96.4 अंक लाकर इंटर आर्ट्स का स्टेट टॉपर बनने में सफलाता पायी है। गरीब परिवार के संगम राज के पिता जर्नादन साह ईरिक्शा चला कर परिवार चलाते हैं। अपनी कामयाबी से बेहद खुश संगम ने बताया कि मैं अपनी खुशियों को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरे स्टेट टॉपर होने की सूचना उनके पिता ने फोन पर दी। उस समय मैं कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था।

 



संगम ने कहा, ‘कोरोना के कारण स्कूल बंद होने के बाद भी मैंने नहीं सोचा कि बाधा आई है। अपने आप को हर परिस्थिति में जीने के लिए ढाला। ऑनलाइन पढ़ाई की। मेरे शिक्षकों ने मदद की। मेरा मानना है कि दुनिया में कोई कार्य असंभव नहीं है। जुनून व हिम्मत है तो बाधाएं हार जाती हैं। जिस चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें मिलाने में लग जाती है। मेरी सफलता का राज कठिन परिश्रम व मां-पिता व गुरुजनों की मदद व मंगलकामनाएं हैं। मैं और मेरे तीन भाई हैं। एक भाई बड़ा व एक छोटा है। मैं आगे आईएएस बनना चाहता हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

बुधवार को घोषित बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में कुल 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। आर्ट्स में 79 फीसदी, कॉमर्स में 90.38 फीसदी, साइंस में 79.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!