Accident Death : दो बाइक में हुई टक्कर, एक शख्स की मौत, 3 लोग घायल, डभरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. डभरा क्षेत्र के घोघरी गांव में 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 1 शख्स का इलाज चाम्पा में चल रहा है.



जानकारी के मुताबिक, घोघरी गांव के मुख्य मार्ग में 2 बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में 4 लोग घायल हो गए. 1 व्यक्ति को रायगढ़ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक शख्स का नाम कलाकार सहिस बताया जा रहा है, वहीं 1 शख्स को चाम्पा के अस्पताल में भर्ती किया गया है. अन्य 2 लोगों को मामूली चोट आई थी, जिनका घोघरी में ही इलाज किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

error: Content is protected !!