सोने की कीमत में फिर आई भारी गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्लीः Gold became cheaper by Rs 437 अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 437 रुपये टूटकर 51,151 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 



 

Gold became cheaper by Rs 437 चांदी की कीमत भी 722 रुपये की गिरावट के साथ 67,515 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,237 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 24.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस रहा जिससे यहां सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!