कोरोना ने फिर बदला अपना रूप, यहां मिला नया वेरिएंट, बच्चों को मां-बाप से रखा जा रहा है अलग.. पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्लीः New variant of corona भारत में भले ही कोरोना के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश है जहां एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे है। हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। संक्रमण दर में इजाफा होने वाले देशों में चीन भी शामिल है। यहां एक ही दिन में 13,000 से ज्यादा नए कोविड -19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं चीन की सरकार भी कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रतिबंध बढ़ाने शुरू कर दिए है। शंघाई शहर में लॉकडाउन लगा दिया है। इसके साथ ही कोरोना के चलते बच्चों को मां-बाप से अलग करके क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

New variant of corona मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में 13,000 से ज्यादा नए कोविड -19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ये मामले ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक नए सब वेरिएंट से जुड़े हैं। इस नए वेरिएंट के लक्षण शंघाई से 70 किलोमीटर दूर स्थित शहर में मिले हैं। ये नया वेरिएंट ओमिक्रॉन वेरिएंट की BA।1।1 सब टाइप से विकसित हुआ लगता है। ये नया वेरिएंट कोरोना के अन्य वेरिएंट से मैच नहीं करता है और ना ही इसे GISAID को सबमिट किया गया है। GISAID वो जगह है, जहां दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना पर जानकारी शेयर करते हैं और हालात पर मॉनिटरिंग करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

डालियान शहर में आया पहल मामला
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते शुक्रवार को उत्तरी चीन के डालियान शहर इस नए सब वेरिएंट का मामला दर्ज किया गया। कोरोना वायरस का ये वेरिएंट किसी भी अन्य वेरिएंट से मेल नहीं खाया। डालियान के स्थानीय प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद शनिवार को पूरे चीन में दर्ज किए गए लगभग 12,000 मामले बिना लक्षण वाले (asymptomatic) करार दिए गए थे। ऐसे में चीनी सरकार ने कोरोना रोकने के लिए दोहरी पाबंदियां लागू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोरोना के चलते बच्चों को मां-बाप से अलग करके क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!