Scooty Thief : विद्युत मंडल के कर्मचारी की स्कूटी की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. विद्युत मंडल के कर्मचारी की स्कूटी सक्ती अस्पताल से चोरी के मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



मनोज लहरे ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पत्नी निशा लहरे, सक्ती अस्पताल में ड्यूटी करने स्कूटी को खड़ी करके अस्पताल के अंदर गई थी, जब वह अस्पताल से बाहर आई तो देखा कि स्कूटी अस्पताल के बाहर नहीं थी. आसपास स्कूटी की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. फिलहाल, सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!