IPL 2022: भुवनेश्वर कुमार नई गेंद के सबसे खतरनाक… गेंदबाज बने, जहीर खान को छोड़ा पीछे

IPL 2022: आईपीएल 2022 का 28वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद ने मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इससे पहले दोनों टीमों को 3-3 मैच में जीत मिली है.



आईपीएल 2022 का 28वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चोट के कारण पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल यह मैच नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह शिखर धवन कप्तानी कर रहे हैं.

पंजाब किंग्स ने पारवरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन बनाए. शिखर धवन 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. वहीं प्रभसिमरन सिंह को 14 रन के स्काेर पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने पवेलियन भेजा. भुवनेश्वर कुमार ने इसी के साथ इतिहास रच दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विधायक ब्यास कश्यप ने गोपेश यादव ( अंशु ) को श्रम विभाग का बनाया प्रतिनिधि, विधायक का जताया आभार

भुवनेश्वर आईपीएल के इतिहास में पहले 6 ओवर में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके 54 विकेट हो गए हैं. इसी के साथ उन्होंने संदीप शर्मा और जहीर खान काे पीछे छोड़ दिया है. संदीप शर्मा 53 विकेट के साथ दूसरे और जहीर खान 52 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

भुवनेश्वर कुमार को हमेशा नई गेंद से मदद मिलती है. वे टीम इंडिया को भी कई बार बड़ी सफलता दिला चुके हैं. वे मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 6 विकेट ले चुके हैं. इतना ही वे काफी किफायती भी रहे हैं. उनकी इकोनॉमी 8 से कम की है. हैदराबाद ने इस मैच से पहले 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं.

इसे भी पढ़े -  तपती गर्मी में नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई परेशानी, ऐसे बनाएं प्रोबायोटिक्स से भरपूर चावल की कांजी

32 साल के भुवनेश्वर कुमार ने इस मुकाबले से पहले 212 टी20 मैच में 26 की औसत से 217 विकेट लिए हैं. 19 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. इकोनॉमी 7 के आस-पास है, जो बेहतरीन है. वे 3 बार 4 और 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा चुके हैं.

भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया की ओर से भी 59 टी20 के मुकाबले खेल चुके हैं. 27 की औसत से 58 विकेट लिए हैं. 24 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इकोनॉमी 7 से कम की है. इसके अलावा वे 121 वनडे में 141 विकेट झटक चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज 21 अप्रैल को बिजली विभाग से होगी अहम चर्चा

error: Content is protected !!