Bike Thief : शिक्षक की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर के साप्ताहिक बाजार के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की जांच में जुट गई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करमनडीह निवासी लकेश्वर प्रसाद चंद्रा, अपनी बाइक CG 11 CD 8982 से जैजैपुर के साप्ताहिक बाजार दशहरा मैदान के बिजली खंभे के पास खड़ी करके सब्जी लेने गया था. जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है. शिक्षक ने आसपास की खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट शिक्षक ने जैजैपुर थाने में दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!