Bike Thief : जांजगीर. पेंटर की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के परसदा गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने पार कर दिया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुट गई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चिस्दा गांव निवासी पेंटर ईश्वर प्रसाद राकेश, शादी में शामिल होने के लिए पोड़ीशंकर से परसदा गांव अपनी बाइक CG 12 H 4125 में अपने रिश्तेदार के साथ गया हुआ था. जहां अपनी बाइक को रामपाल आदित्य के घर के सामने में खड़ी करके बराती में नाचने चले गया था. जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Murder Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक की हत्या के मामले में फरार 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक जब्त

ईश्वर प्रसाद राकेश ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट ईश्वर प्रसाद राकेश ने हसौद थाने में दर्ज कराई है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!