Arrest Jail : बिजली कर्मचारी से मारपीट, आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने बिजली कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आरोपी सरपंच पति नरसिंह साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला कुरदा गांव का है.

 



पुलिस के मुताबिक, बिजली कर्मचारी सन्तोष देवांगन और अन्य कर्मचारी, बिजली बिल वसूली और बिल नहीं पटाने वालों का कनेक्शन काटने के लिए कनिष्ठ यंत्री के साथ कुरदा गांव गए थे. यहां सरपंच पति नरसिंह साहू ने बिजली कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Action : निजी खाद दुकान में कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, 360 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट किया गया जब्त

मामले की रिपोर्ट बिजली कर्मचारी ने दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी सरपंच पति फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए विद्युत मंडल के अधिकारी और कर्मचारी, एसपी को भी ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नरसिंह साहू को उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : एसपी दफ्तर में युवक ने हंगामा किया, पुलिस स्टाफ से की गाली-गलौज और धक्कामुक्की, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल...
error: Content is protected !!