पामगढ़ में दिवंगत ध्वजाराम यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान कर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

जांजगीर-चाम्पा. सन 1996 में यादव समाज का संविधान बनाने वाले दिवंगत ध्वजाराम यादव किसी परिचय का मोहताज नही है, वे समाज के सजग प्रहरी व समाज के अनमोल रत्न थे, स्व. श्री ध्वजाराम यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की है। उक्ताशय का विचार पुनिता प्रजापति सदस्य माटीकला बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ने पुण्यतिथि के अवसर पर पामगढ़ में आयोजित रक्त दान शिविर के शुभारंभ पर व्यक्त की।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

पुनिता प्रजापति ने कहा कि स्व. ध्वजाराम यादव समाज के लिए प्रेरणा रहे है। इसके अलावा वे सामाजिक औऱ राजनीति में 1980 से लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने निरंतर समाज को एक नई दिशा दी है। पामगढ़ के राजनीति क्षेत्र में उनका बड़ा नाम रहा है। शिवम हॉस्पिटल पामगढ़ और एकता ब्लड बैंक बिलासपुर के सभी स्टाफ़ के सहयोग से आयोजित रक्त दान शिविर में युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

कार्यक्रम में विश्वनाथ प्रताप, राकेश यादव, हरिशंकर, अजय साहू, सुरेन्द्र कश्यप, लकेश यादव, देवेन्द्र यादव, ऋषभ पटेल, रवि कुमार, पंकज, पवन, विजय, उदय हरबंस सुग्रीय यादव, मोनू गोयल, कारण साहू सहित सैकडो युवाओ ने रक्तदान देकर श्रधांजलि अर्पित किया।

error: Content is protected !!