Big Accident Janjgir : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक शख्स का हाथ कटकर शरीर से अलग हुआ, मौके पर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा. नैला चौकी क्षेत्र के मौहार गांव में बीती देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जांजगीर जिला अस्पताल में जारी है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र बछौद निवास रितेश कुमार मरावी उम्र 22 साल, रितिक कुमार मरावी उम्र 23 साल और सतीश बरेट उम्र 24 साल जोकि धुमाल पार्टी में काम करते हैं, जो कि देर रात बाइक में सवार होकर शादी समारोह में धूमल बजाने करमंदी गांव जा रहे थे. इसी दौरान मौहार गांव के करीब अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. घटना में सतीश बरेट का हाथ शरीर से अलग हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही रितेश मरावी और रितिक मरावी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई आस पास से गुजरते लोगों ने जब इन तड़पते हुए लोगों को सड़क पर पड़ा देखा, तब पुलिस की डायल 112 की टीम को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 112 की टीम ने सभी को जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया, जहां सतीश बरेठ को डेट घोषित किया गया, वही रितेश और रितिक का इलाज जारी है. फिलहाल, वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं है. पुलिस अज्ञात वाहन के चालक पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!