Janjgir : अपराध पर लगाम लगाने पुलिस की अलग कोशिश, रेलवे स्टेशनों में संदिग्ध हालत में खड़ी बाइकों को जब्त किया गया

जांजगीर-चाम्पा. जिले के नवपदस्थ विजय अग्रवाल के द्वारा अपराध पर लगाम लगाने के लिए संदिग्ध वाहनों की पहचान कराई जा रही है. इसके लिए जिले के स्टेशनों के स्टैंडों में खड़ी बाइक और कार के बारे में जानकारी ली गई. इसमें जांजगीर-नैला स्टेशन के स्टैंड में 6 बाइक संदिग्ध तरीक़े से खड़ी मिली, जिसके बाद इन वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है. इसी तरह चाम्पा स्टेशन के स्टैंड में भी पुलिस ने कार्रवाई की, यहां 7 वाहन को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के अलावा जिले की अन्य जगहों में भी संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपको बता दें, 5 साल पहले चाम्पा में ऐसे ही संदिग्ध बाइक को स्टेशन के स्टैंड में खड़ी करके रेकी की गई थी और 57 लाख रुपये की डकैती की गई थी. इस दृष्टिकोण से संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई होने से निश्चित ही अपराध में लगाम लगाने यह कोशिश कारगर साबित होगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!