Janjgir Arrest Jail : घर में घुसकर युवती से छेडछाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार चौकी की पुलिस के घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुंदेली निवासी शिव शंकर रात्रे, युवती के घर रात्रि में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा. प्रकरण की रिपोर्ट पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का बिगुल, युवा महापंचायत की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रेस वार्ता में NOB फॉर्म किया लॉन्च

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन साईबर सेल की तकनीकी सूचना के आधार पर की गई और आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 354 के तहत जुर्म दर्ज किया हैं और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग पर बोझ, बढ़ती आर्थिक विषमता और आवास महंगा होगा : नागेंद्र गुप्ता

error: Content is protected !!